Skip to main content

फोल्‍डर क्‍या है? फोल्‍डर के महत्‍वपूर्ण ऑपशन के बारे में जानकारी


Folder (फोल्‍डर) 

Folder (फोल्‍डर):- आप सभी ने कम्‍प्‍यूटर में फोल्‍डर का नाम तो सुना ही होगा, जिस तरह से हम लोग सामान्‍य जीवन में फाईल फोल्‍डर में आवश्‍यक पेपर (दस्‍तावेज) रखते हैं। उसी तरह कम्‍प्‍यूटर में दस्‍तावेज (इलॉक्‍ट्रानिक फाईल्‍स और डॉक्‍यूमेंटस) को व्‍यवस्थित तरीके से रखने के लिये फोल्‍डर का उपयोग किया जाता है। जिससे फाईल को जल्‍दी खोजा जा सके।
जिस तरीके से डॉकिया पत्र पर लिखे पते से आपका घर जल्‍दी खोज लेता है उसी तरीके से फोल्‍डर में रखी फाईल को सरल एवं सहज तरीके से खोजा जा सकता है। फोल्‍डर का नामकरण करते समय उसमें स्‍टोर फाईल अनुसार ही फोल्‍डर का नाम रखना चाहिये, जिससे भविष्‍य में फोल्‍डर का नाम देखकर ही समझा जा सके कि उसमें कौन सी फाईल स्‍टोर है, जैसे शादी की फोटो कम्‍प्‍यूटर में स्‍टोर करने के लिये एक फोल्‍डर बनाया  जिसका नाम  (Marriage Photos) होना चाहिये ।
फोल्‍डर के बारे में जानकारी निम्‍नानुसार है:-
1. फोल्‍डर मैमोरी का ही एक भाग होता है।
2.   फोल्‍डर का दूसरा नाम डैरेक्‍टरी होता है।
4.   जब नया फोल्‍डर बनाया जाता है तो उसका डिफाल्‍ट नाम New folder (न्‍यू फोल्‍डर) होता है।
5.   फोल्‍डर के अंदर जब नया फोल्‍डर बनाया जाता है, तो उसे सब फोल्‍डर कहा जाता है।
6.   फोल्‍डर का उपयोग कम्‍प्‍यूटर में इलॉक्‍ट्रानिक फाईल्‍स और डॉक्‍यूमेंटस को व्‍यवस्थित तरीके से रखने के लिये किया जाता है।
7.    फोल्‍डर का नाम उसमें स्‍टोर डाटा अनुसार ही होना चाहिये।
8.   फोल्‍डर के नाम में निम्‍न चिन्‍हों का / \ < > * ? : " |  (कुल नौ चिन्‍ह) को उपयोग नहीं किया जा सकता है। 
9.   फोल्‍डर के नाम में अधिकतम 217 अक्षर ही हो सकते है।
10. फोल्‍डर का द्वितीयक नाम नहीं होता है। जैसे की हमारे देश, राज्‍य, शहर एवं कॉलोनी  का द्वितीयक नाम नहीं होता है।
डेक्‍सटॉप पर नया फोल्‍डर बनाना :-  डेक्‍सटॉप पर दो तरीके से फोल्‍डर बनया जा सकता है, दोनों विधियॉ निम्‍नानुसार है:-  
1.  Right Click on Desktop à New à folder Option पर क्लिक करने पर न्‍यू फोल्‍डर नाम से फोल्‍डर बन जाता है। अपनी आवश्‍कता अनुसार उसका नाम रख सकते है।


2.  फोल्‍डर बनाने की शॉर्टकट की Ctrl+Shift+N है। (की-बोर्ड से इन तीनो कुंजियों को एक साथ दबाएं।) कुछ की सेकंड में नयाफोल्‍डर बन जायेगा।

ड्राईव या विंडो के अंदर फोल्‍डर बनाना:- डाईव या विंडोज के अंदर फोल्‍डर बनाने की तीन विधियॉ है। विंडोज के अंदर फोल्‍डर बनाने के पूर्व विंडोज के भागों को समझना जरूरी है। जिसे समझने के लिेये इस चित्र को देखें ।

(यह चित्र विंडोज के हेल्‍प एवं सपोर्ट ऑपशन से लिये गया है।)
1.  Right Click on Desktop à New à folder Option पर क्लिक करने पर न्‍यू फोल्‍डर नाम से फोल्‍डर बन जाता है। अपनी आवश्‍कता अनुसार उसका नाम रख सकते है।
2.  फोल्‍डर बनाने की शॉर्टकट की Ctrl+Shift+N है। (की-बोर्ड से इन तीनो कुंजियों को एक साथ दबाएं।) कुछ की सेकंड में नयाफोल्‍डर बन जायेगा।
3.  Toolbar में New Folder पर क्लिक करने से नया फोल्‍डर बन जाता है।

फोल्‍डर को रिनेम करना या फोल्‍डर का नाम बदलना :- फोल्‍डर को रिनेम करने की दो विधियॉ हैं।
1.  जिस फोल्‍डर को रिनेम करना है उस पर राईट क्लिक करते हैं  इसके बाद रिनेम ऑपशन पर क्लिक करके फोल्‍डर को रिनेम कर देते है।



2.  रिनेम करने की शॉर्टकट की F2 है। फोल्‍डर को सिलेक्‍ट करके एफ2 दबायें फोल्‍डर रिनेम के लिये एक्टिव हो जावेगा नाम टाईप उपरांत इंटर करें या पुन: कहीं पर भी क्लिक कर देवें।
3.  फोल्‍डर प्रोपर्टीज के जनरल ऑपशन में फोल्‍डर का नाम रिनेम कर सकते है।
फोल्‍डर को डिलिट करना या फोल्‍डर को हटाना :- फोल्‍डर को डिलिट करने की दो विधियॉ हैं।
1.  जिस फोल्‍डर को डिलिट करना है उस पर राईट क्लिक करते हैं  इसके बाद Delete ऑपशन पर क्लिक करने पर पुष्‍टी विंडो Conform Window प्रदर्शित होती है। उसमें यदि फोल्‍डर को वास्‍तव में डिलिट करना है तो Yes पर क्लिक करें यश पर क्लिक करते ही फोल्‍डर डिलिट होकर रिसाईकल बिन में चला जायेगा  यदि फोल्‍डर डिलिट नहीं करना है तो No पर क्लिक करें ।



2.  फोल्‍डर को डिलिट करने की शॉर्टकट की Delete है। फोल्‍डर को सिलेक्‍ट करके डिलिट कुंजी दबायें, कुंजी दबाते ही पुष्‍टी विंडो Conform Window प्रदर्शित होती है। उसमें यदि फोल्‍डर को वास्‍तव में डिलिट करना है तो Yes पर क्लिक करें यश पर क्लिक करते ही फोल्‍डर डिलिट होकर रिसाईकल बिन में चला जायेगा यदि फोल्‍डर डिलिट नहीं करना है तो No पर क्लिक करें ।
3.  फोल्‍डर को माउस से ड्रेग करके रिसाईकिल बिन में मूव कर देते है।

फोल्‍डर को परमानेंट डिलिट करना या फोल्‍डर को स्‍थाई तौर से हटाना :- फोल्‍डर को स्‍थाई तौर से डिलिट करने की  शॉर्टकट की Shift + Delete है

इन दोनों कुजियों को एक साथ दबाने से निम्‍नांकित मैसेज बॉक्‍स प्रदर्शित होता है।



       इसमें Yes पर क्लिक करने से फोल्‍डर हमेशा  के लिये डिलिट हो जाता है। उस फोल्‍डर को पुन्‍: वापिस नहीं लाया जा सकता है। इसका उपयों बढी सावधानी से करना चाहिये ।
फोल्‍डर को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर मूव करना :- किसी भी फोल्‍डर को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर निम्‍न तरीके से मूव कर सकते हैं:-
1.  कट एवं कॉपी ऑपशन से
2.  माउस से ड्रेग एंव ड्राप करके

फोल्‍डर एडवांस प्रोपर्टीस (Properties)

फोल्‍डर प्रोपर्टीस (Properties) में पॉच टैब होते हैं जिनका विवरण निम्‍नानुसार है:-
1.      जनरल टैब (General Tab) :-


इस ऑपशन से फोल्‍डर का नाम बदला जा सकता है एवं फोल्‍डर के Attributes बदल सके हैं 
2.     शेयरिंग टैब (Sharing Tab) :-  इस टैब की मदद से हम अपने फोल्‍डर को नेटवर्क में शेयर कर सकते हैं  एक फोल्‍डर को अधिकतम बीस यूजरस को शेयर कर सकतेहैं एवं आवश्‍यक परमीशन लगा सकते हैं।






3.     सुरक्षा टैब (Security Tab) :-  इस टेब की मदद से हम किसी ग्रुप या यूजर को फोल्‍डर को ऐक्‍सस करने की कंट्रोल परमिशन को सेट कर कर सकते है। इसमें अपनी आवश्‍यकता अनुसार परमिशन सेट की जा सकती है।

1.     प्रीविस वर्जन टैब (Previous Versions Tab) :-  इस टेब की मदद से हम फोल्‍डर जब से बना है उसमें स्‍टोर फाईलों में जब जब सुधार या अपडेट किया गया है उक्‍त अवधि में आवश्‍यकता पडने पर रिस्‍टोर किया जा सकता है। यह एक प्रकार का बैकप ऑपशन है। यह एक बहुत ही उपयोगी टैब है।  उदाहरण के तौर पर यदि किसी फोल्‍डर में //आनंद// नाम की एक फाईल है वह किसी कारण डिलिट हो गई है या उस फाईल का कुछ भाग डिलिट हो गया है जबकि वह बहुत ही महत्‍वपूर्ण फाईल थी, प्रीविस वर्जन से उसे आप पुन्‍: कॉपी या ओपिन कर सकते है। 

1.     कस्‍टूमाईज टैब (Customize Tab)  :-  इस टैब से हम फोल्‍डर आईकन को बदल सकते हैं अपनी पंसदानुसार आईकन फोल्‍डर में लगा सकते हैं एवं फोल्‍डर को ऑपटिमाईज कर कर सकते हैं। अर्थात उकत फोल्‍डर को वर्गीकृत कर सकते हैं । 


Comments

  1. “Insightful read! Our Java course focuses on hands-on coding and industry-relevant projects.” java full stack course

    ReplyDelete
  2. “Great article! Our UI/UX program builds practical design skills for modern digital products.” ui ux online course

    ReplyDelete
  3. Android training teaches mobile application development using modern Android tools. It explains app architecture clearly. This android training improves development skills. Learners create real-time applications. UI design concepts are included. Database integration is covered. Practical sessions are provided. It prepares learners for mobile careers.

    ReplyDelete
  4. An iOS dev course provides complete knowledge of building applications using Apple technologies. It explains Swift programming, Xcode tools, and application design clearly. This ios dev course helps students strengthen their coding skills through exercises and projects. Learners build real-world applications. The course prepares learners for careers in iOS development.

    ReplyDelete
  5. Nice explanation! aws devops course
    bridges development and operations with strong focus on automation and continuous delivery.

    ReplyDelete
  6. Fantastic article! Our devops training
    provides end-to-end learning on automation, continuous integration, deployment, and system monitoring for modern enterprises.

    ReplyDelete
  7. Salesforce Admin Course Online
    Looking for a Salesforce admin course online. This salesforce admin course online seems useful. Does it provide certification guidance? Any suggestions?

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

PGDCA 1st Sem MS-Access Notes

PGDCA MS-Access Notes Here is the link http://www.mediafire.com/download/2f8dr8y9j96mmqx/PGDCA_MS_Access_All_Units.pdf

DCA 1st Semester MS-Access Subject Notes

DCA MS-Access Notes Here is the link http://www.mediafire.com/download/yzwholfwb4q280a/DCA+MS+Access+All+Units.pdf
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में तेजी से काम करने के लिये आप यह की-बोर्ड शार्टकट इस्‍तेमाल कर सकते हैं, यह इसमें से कई की-बोर्ड शार्टकट वर्ड, एक्‍सल और पावरपाइंट तीनों में काम करते हैं -  Ctrl+A - पूरे पेज को एक साथ सलैक्‍ट करने के लिये  Ctrl+B - टेक्स्ट बोल्‍ड करने के लिये  Ctrl+C - टेक्स्ट कॉपी करने के लिये  Ctrl+D - डिफाल्‍ट फान्‍ट सेंटिग बदलने के लिये  Ctrl+E - टेक्स्ट को सेंटर करने के लिये  Ctrl+F - फाइंड करने के लिये  Ctrl+G - सीधे किसी पेज या लाइन पर पहुॅचने के लिये  Ctrl+H - किसी शब्‍द को रिप्‍लेस करने के लिये  Ctrl+I - टेक्स्ट इटैलिक करने के लिये  Ctrl+J - पैराग्राफ को जस्टीफाई करने के लिये  Ctrl+K- पेज पर हाईपरलिंक लगाने के लिये  Ctrl+L - अलाइन टेक्स्ट लेफ्ट करने के लिये  Ctrl+M - इंडेंट बढाने के लिये  Ctrl+N - नई फाइल बनाने के लिये  Ctrl+O - फाइल ओपन करने के लिये  Ctrl+P - प्रिंट निकालने के लिये  Ctrl+Q - इंडेंट समाप्‍त करने के लिये  Ctrl+R - अलाइन टेक्स्ट राइट करने क...